Bihar News: दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला

दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री लिफ्ट के अंदर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। लिफ्ट में लगे इमरजेंसी नंबर पर महिला द्वारा कॉल किए जाने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट में फंसी महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि लिफ्ट में फंसी महिला बेगूसराय जिले की रहने वाली भारती कुमारी पति इंदुशेखर सिंह हैं। महिला के लिफ्ट में फंसे होने की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड की मदद से लिफ्ट का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। ये भी पढ़ें:Bihar Budget 2026:खेलों पर बड़ा दांव, बजट में क्रिकेट, हॉकी और सभी खेलों के लिए विशेष फंडिंग महिला किसी काम से दरभंगा आई थी और लिफ्ट से रेलवे जंक्शन के बाहर निकलना चाह रही थी। इसी दौरान लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में ही रुक गई। महिला करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले भी मेला घूमने आए सीतामढ़ी के पांच युवक लिफ्ट खराब होने के कारण पूरी रात उसमें फंसे रह गए थे। काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया था। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष किम कुंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट का गेट तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक मदद के बाद महिला बेगूसराय के लिए रवाना हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 23:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला #CityStates #Bihar #Darbhanga #DarbhangaJunction #Grp-rpf #Sitamarhi #BiharNews #GrpStationHead #Begusarai #RpfPolice #SubahSamachar