Noida News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज नोएडा। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि 2023 में वह पति के साथ रहती थी। उस दौरान मकान मालिक के बेटे विवेक कुमार से बातचीत हुई। कुछ समय बाद महिला का पति से विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद विवेक से महिला की दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोस्ती के बाद विवेक उसे शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने लगा। इस दौरान महिला को जानकारी लगी की विवेक पहले से ही शादीशुदा है, जिसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। डीसीपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 19:16 IST
Noida News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज #WomanRapedUnderPretextOfMarriage;FIRRegistered #SubahSamachar
