Bihar : पटना में महिला के सीने में गोली मारी, मौत; हत्या की वजह पैसों का विवाद, जानें पूरा मामला

पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र स्थित खरपड़ी गांव में भैंस खरीद-बिक्री के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार देर रात बकाया रकम को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान खरपड़ी गांव निवासी संजय पासवान की 45 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के पीछे भैंस खरीद से जुड़ा आर्थिक विवाद बताया जा रहा है। भैंस खरीद के बाद बचा था एक लाख रुपये का भुगतान मृतका के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके पिता संजय पासवान ने वीरू पासवान से ढाई लाख रुपये में एक भैंस खरीदी थी। इस सौदे में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जबकि एक लाख रुपये बकाया था। इसी राशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात पैसे मांगने पहुंचा आरोपी, बढ़ा विवाद परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब दो बजे वीरू पासवान अपने दो सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचा और बकाया राशि की मांग करने लगा। इसी दौरान संजय पासवान और वीरू पासवान के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने हथियार निकालकर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का निशाना संजय पासवान था, लेकिन गोली उनकी पत्नी रानी देवी को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। ये भी पढ़ें-Bihar:अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात! 21 जून से शुरू होगी रेल सेवा, इन रूटों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी हत्या की सूचना मिलने पर पंचरुखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए घर को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन के विवाद में हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 10:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar : पटना में महिला के सीने में गोली मारी, मौत; हत्या की वजह पैसों का विवाद, जानें पूरा मामला #CityStates #Crime #Bihar #Patna #BiharNews #PatnaNews #PatnaCrimeNews #BiharMurderCase #WomanShotDeadInPatna #BuffaloPaymentDispute #BiharPoliceInvestigation #PatnaLatestCrimeNews #SubahSamachar