Ludhiana News: मंत्री के सामने महिला बोली-खुलेआम बिक रहा नशा

संवाद न्यूज एजेंसीबठिंडा। मुक्तसर के गांव लालबाई में शनिवार को कृषि मंत्री गुरमीत खुडि्डयां के सामने एक महिला ने क्षेत्र में खुलेआम नश बिकने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि आसपास के गांवों में मूंगफली की तरह नशा बिक रहा है। उसने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया।महिला ने मंत्री से कहा कि पुलिस सब जानती है लेकिन इसके बावजूद नशा रुक नहीं रहा। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत है। महिला के इन शब्दों पर मंत्री ने उससे नशा तस्करों के नाम बताने को कहा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को इस बारे में बताएंगे। इसके बाद महिला ने नशा तस्करों के नाम और उनके ठिकाने बताने शुरू कर दिए। इसी दौरान पास खड़ी महिला पुलिसकर्मी महिला को दूसरी तरफ ले गई। इस पूरे मामले संबंधी जब कृषि मंत्री से बात करने की कोशिश की गई तो उनके निजी सहायक (पीए) ने कॉल रिसीव कर बताया कि मंत्री अभी व्यस्त हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ludhiana News: मंत्री के सामने महिला बोली-खुलेआम बिक रहा नशा #WomanTellsMinister:DrugsAreBeingSoldOpenly #SubahSamachar