दवाओं को महंगाई का कैंसर: इलाज के लिए गिरवी रखनी पड़ी जमीन, 26 हजार का इंजेक्शन निजी अस्पताल में 60 हजार का
निजी अस्पतालों में कैंसर की दवाएं महंगी मिल रही हैं। बाजार में जो इंजेक्शन 26 हजार रुपये में मिलता है उसकी कीमत निजी अस्पताल में 60 हजार रुपये है। चितईपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही रोहनिया की महिला को जमीन गिरवी रखनी पड़ी है। उसे पांच दिन में ही इंजेक्शन के लिए तीन लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा है। कैंसर की महंगी दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। यह चिंता हमारी पड़ताल में सही मिली है। पड़ताल से पता चला कि दवाओं में ही महंगाई का कैंसर हो गया है। इस पर ड्रग विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग का तर्क है कि दवाओं की एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलने पर कार्रवाई की जाती है। निजी अस्पतालों में जो दवाएं मिलती हैं उसकी एमआरपी ही ज्यादा होती है। जो दवा बाजार में 500 रुपये में मिलती है, उसकी कीमत निजी अस्पतालों में 2000 रुपये है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 11:05 IST
दवाओं को महंगाई का कैंसर: इलाज के लिए गिरवी रखनी पड़ी जमीन, 26 हजार का इंजेक्शन निजी अस्पताल में 60 हजार का #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #CancerMedication #CancerMedicinePrice #SubahSamachar
