महिला की मौत मामले की स्वतंत्र एजेंसी से हो जांच : शौरी

बंजार (कुल्लू)। विधायक सुरेंद्र शौरी ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान प्रसूता की हुई मौत के मामले में कहा कि किसी भी परिवार के लिए इस प्रकार प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक शौरी ने कहा कि वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी आपबीती सुन चुके हैं। विधायक शौरी ने कहा कि वह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों से मुलाकात की। पूरे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक अथवा किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मामले में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही प्रदर्शित करने में पूरी तरह विफल रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महिला की मौत मामले की स्वतंत्र एजेंसी से हो जांच : शौरी #Woman'sDeathCaseShouldBeInvestigatedByAnIndependentAgency:Shourie #SubahSamachar