Mandi News: महिलाएं जैविक सब्जियां उगाकर संवार रहीं भविष्य

हाईवे किनारे बैठकर बेच रहीं आर्गेनिक उत्पाद संवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। जून की भीषण गर्मी ने जहां आम लोगों को घरों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया है, वहीं मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) के किनारे नारी शक्ति के स्वावलंबन की एक नई इबारत लिखी जा रही है। इस चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की स्वाभिमानी महिलाएं अपने परिवार की आजीविका के लिए दिन-रात पसीना बहा रही हैं। ये महिलाएं खेतों में खुद मेहनत कर तैयार की गई सब्जियों को टोकरियों में भरकर, सिर पर उठाए कई किलोमीटर का पथरीला और पैदल सफर तय कर हाईवे तक पहुंचती हैं। इसके बाद दोपहर से लेकर ढलती शाम तक कड़ा संघर्ष कर इन्हें बेचती हैं। जोगिंद्रनगर के गुम्मा, हराबाग और गलू क्षेत्र में हाईवे किनारे बैठी इन महिलाओं में आत्मनिर्भरता का यह जज्बा साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों मनोज कुमार, उमेश और वीरेंद्र ने बताया कि इन महिलाओं की ओर से पूरी तरह जैविक (ऑर्गेनिक) खाद से उगाए गए फल और सब्जियां शुद्ध और पौष्टिक होती हैं। यही वजह है कि बाजार की आम सब्जियों के मुकाबले यह उत्पाद हाईवे से गुजरने वाले हर मुसाफिर की पहली पसंद बने हुए हैं। हराबाग की प्रगतिशील महिला किसान सुनीता ने बताया कि इन दिनों उनके खेतों की जैविक मूली ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: महिलाएं जैविक सब्जियां उगाकर संवार रहीं भविष्य #WomenAreShapingTheFutureByGrowingOrganicVegetables. #SubahSamachar