पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव
अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मां बनी हैं। इस बीच उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं को अक्सर जिन उम्मीदों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में बात की है। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि कैसे महिलाओं की प्रेग्नेंसी का जश्न मनाने से हटकर लोगों का ध्यान दूसरी चीजों पर चला जाता है। कियारा ने बताया मां बनने के बाद का अनुभव मां बनने से अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए, कियारा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा 'यह अनुभव हर तरह से बहुत ही अच्छा है। मुझे लगता है कि जो डायरेक्टर अब मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा। मां बनने के इस सफर ने मेरे अंदर दुनिया के प्रति मेरी समझ में एक नया पहलू खोल दिया है।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 11:42 IST
पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #KiaraAdvani #KiaraAdvaniMotherhood #KiaraAdvaniPostpartum #KiaraAdvaniOnMotherhood #KiaraAdvaniBaby #KiaraAdvaniLatestNews #KiaraAdvaniWork #KiaraAdvaniExperience #KiaraAdvaniMarriage #KiaraAdvaniHusband #SubahSamachar
