Gurugram News: हरियाली तीज की तैयारियों में जुटीं महिलाएं
गुरुग्राम। अगले चार दिन तक शहर में हरियाली तीज महोत्सव की धूम रहेगी। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से सेक्टर-4 स्थित वैश्य धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव मनाया जाएगा। डीएलएफ फेज-1 के एफ ब्लॉक स्थित कम्युनिटी सेंटर में जाट महिला महासभा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को होगा। इसके अलावा सेक्टर-45-46 स्थित ग्रीनवुड सिटी की महिलाएं बृहस्पतिवार को हरियाली तीज का उत्सव आयोजित करेंगी। कई संगठन और सोसाइटियों में 14 अगस्त को और कई जगहों पर 15 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव मनाया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 18:16 IST
Gurugram News: हरियाली तीज की तैयारियों में जुटीं महिलाएं #WomenBusyWithPreparationsForHariyaliTeej. #SubahSamachar
