Meerut News: महिला क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा, पुरुष टीम ने मैच जीता
मेरठ। हनी क्रिकेट ग्राउंड भटीपुरा में बुधवार को छाया क्रिकेट एकेडमी (महिला) और हनी क्रिकेट एकेडमी (पुरुष) के बीच मैच खेला गया। महिला क्रिकेटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन वह मैच नहीं जीत सकी। हनी क्रिकेट एकेडमी ने छाया क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से हराया। हनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें हर्षित ने 61 रन और आकाश ने 53 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में छाया क्रिकेट एकेडमी की ओर से शैलजा यादव ने तीन विकेट , प्रियंशिका व दीक्षा ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में उतरी छाया क्रिकेट एकेडमी की टीम 31.4 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें शैलजा यादव ने शानदार 76 रन व रिया ने 26 रन बनाए। वही गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से हर्षित व अरमान ने 3-3 विकेट देव ने दो विकेट लिए। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी शैलजा यादव को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए चुना। इस अवसर पर हनी काजला, कोच छाया जी, कोच इमरान, शुभम, सनी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 18:31 IST
Meerut News: महिला क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा, पुरुष टीम ने मैच जीता #WomenCricketersShowcasedTheirTalent;TheMen'sTeamWonTheMatch. #SubahSamachar
