Mandi News: महिलाओं ने प्रदर्शित किया हुनर

नेरचौक (मंडी)। बल्ह खंड विकास अधिकारी कार्यालय बल्ह में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मातृशक्ति इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर चंडयाल ने आजीविका संवर्धन एवं स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए ब्लॉक स्तरीय कैनोपी स्थापित की। कार्यक्रम का आयोजन बल्ह के खंड विकास अधिकारी राजिंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मिशन एग्जीक्यूटिव फार्म वीरेंद्र चौहान और एनआरएलएम स्टाफ ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रिबन काटकर प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए अचार, कचौरी, सिड्डू सहित विभिन्न घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के दौरान इन उत्पादों की अच्छी बिक्री भी हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: महिलाओं ने प्रदर्शित किया हुनर #WomenDisplayedTheirSkills #SubahSamachar