Chamba News: टीम में जगह बनाने के लिए महिलाओं ने बहाया पसीना
डलहौजी के बकरोटा स्थित क्रिकेट अकादमी में ट्रायल संवाद न्यूज एजेंसीडलहौजी (चंबा)। डलहौजी के बकरोटा स्थित एचपीसीए क्रिकेट अकादमी में अंतर जिला महिला अंडर-19 और वरिष्ठ टीम का चयन किया गया। इस मौके पर 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में जगह बनाने के लिए महिला खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान क्षेत्ररक्षण, बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर महिला क्रिकेटरों ने ट्रायल दिया। विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर चयन करने की बात कही। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जल्द टीम की घोषणा की जाएगी। टीम की घोषणा के बाद खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। साथ ही जरूरी टिप्स भी दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रशिक्षक सुनील कुमार सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 16:51 IST
Chamba News: टीम में जगह बनाने के लिए महिलाओं ने बहाया पसीना #WomenSweatedItOutToMakeItToTheTeam #SubahSamachar
