Gurugram News: अपनों की सांसों को बचाने सड़कों पर उतरीं महिलाएं
जिले में पटाखा रहित दिवाली की अपील, सोसाइटियों में जागरूकता अभियान चला रहीं महिलाएं संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। दिवाली से पहले ही प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे हवा दमघोंटू होने लगी है। बृहस्पतिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यआई) 246 से 333 के बीच दर्ज किया गया। हालांकि, जिला प्रशासन ने केवल ग्रीन पटाखे चलाने और समय सीमा का पालन करने के कड़े निर्देश दिए हैं, लेकिन हर साल की तरह नियमों के उल्लंघन की आशंका बनी हुई है।इस संकट से निपटने के लिए शहर की महिलाएं आगे आई हैं। मेकिंग मॉडल गुरुग्राम की प्रमुख गौरी सरीन और रेजिडेंट्स अगेंस्ट पॉल्यूशन की टीमों ने खुले में पड़ी मिट्टी, धूल और निर्माण सामग्री वाली जगहों को चिह्नित कर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की मांग की है। जहरीली हवा से अपनों को बचाने के लिए ये महिलाएं सोसाइटियों में 'पटाखा रहित दिवाली' का जागरूकता अभियान चला रही हैं।--------------------करीब 10 साल पहले हमारी सोसाइटी में प्रदूषण रहित दिवाली का अभियान चलाया था। इस दौरान करीब 60-70 प्रतिशत तक सफलता मिली। अभी भी परिवारों के बीच प्रदूषण मुक्त दिवाली की जागरूकता कर रहे हैं। - सोना चटर्जी, सिल्वर ओक्स, डीएलएफ फेज-1हमारी सोसाइटी में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं है। हम लोगों ने शुरुआत से ही यह निश्चित कर रखा है। कई बार बच्चे बाहर जाकर प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार पटाखे चलाते हैं लेकिन हमारी कोशिश होती है कि प्रदूषण बढ़ाने का काम नहीं हो। - आशा रवि, द लीजेंट, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड हमारे कांडोमेनियम में पटाखे चलाने की अनुमति ही नहीं है। यहां 312 परिवार रहते हैं। पिछले 10 साल से हम लोगों ने यह व्यवस्था बनाई हुई है। इस सभी की पूरी सहमति बनी हुई है। बाकी सोसाइटियों के लिए जागरूकता की जा रही है।- नीना गुप्ता, विपुल बेलमोंट, सेक्टर-54प्रदूषण को लेकर हम लोगों ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में शुक्रवार को भी अभियान चलाया। पटाखों पर जो प्रशासन की गाइडलाइन है, उसे सभी सोसाइटियों में प्रसारित कर रहे हैं। - गौरी सरीन, संयोजिका गुरुग्राम रेजिडेंट्स एगेंस्ट पॉलुशन हम लोगों ने प्रशासन की गाइडलाइन को लेकर सोसाइटी में लाेगों को निर्देश जारी किया है। कोशिश है कि प्रदूषण रहित दिवाली मनाई जाए। हमलोग हर साल कोशिश करते हैं कि अपनी तरफ से प्रदूषण को रोका जाए। - डॉ. आभा शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष द रिट्रीट साउथ सिटी वन हमने सोसाइटी के लोगों के लिए गोबर और कच्ची मिट्टी से बने दीये मंगवाएं हैं, जिसे आसानी से निष्पादित किया जा सके। पटाखा रहित दिवाली का संदेश भी प्रसारित कर रहे हैं। - डॉ. सत्या सहाय, वैज्ञानिक, विपुल लावण्या, सेक्टर-82
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 19:37 IST
Gurugram News: अपनों की सांसों को बचाने सड़कों पर उतरीं महिलाएं #WomenTookToTheStreetsToSaveTheLivesOfTheirLovedOnes #SubahSamachar
