Meerut News: महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सरधना। थाना सरधना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना और आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित करना रहा।टीम के सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक प्रतिभा सिंह एवं अंजो देवी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। महिलाओं ने सवाल भी पूछे, जिनका समाधान टीम द्वारा मौके पर ही किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी #WomenWereMadeAwareAndGivenInformationAboutHelplineNumbers. #SubahSamachar