Hamirpur (Himachal) News: महिलाएं हुनर के धागों से बुनेंगी स्वरोजगार की नई राह

आरसेटी मट्टनसिद्ध में 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापनक्रोशिये और ऊन से विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाने के सीखे गुरसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। महिलाएं अब क्रोशिये और ऊन से आकर्षक खिलौने तैयार कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध में आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। शिविर में प्रतिभागियों ने क्रोशिये और ऊन से विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाने की तकनीक सीखी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर पर ही खिलौने तैयार कर अपना कारोबार शुरू कर सकेंगी और परिवार की आर्थिकी मजबूत बनाने में योगदान दे सकेंगी। शिविर के समापन पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। कारोबार स्थापित करने के लिए यदि उन्हें बैंक से ऋण की जरूरत होगी तो आरसेटी की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, पीपीएफ खाते और किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न जन सुरक्षा एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर मूल्यांकनकर्ता आरएस कलोत्रा, ममता कुमारी, संस्थान के संकाय सदस्य संजय हरनोट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: महिलाएं हुनर के धागों से बुनेंगी स्वरोजगार की नई राह #WomenWillWeaveANewPathTowardSelf-employmentUsingTheThreadsOfTheirSkills. #SubahSamachar