Gurugram News: मैदान और इम्तिहान दोनों में मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड : खेलों के साथ पढ़ाई में भी किया शानदार प्रदशर्नसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने खेलों के साथ ही पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि मैदान पर अपना दम दिखाने के साथ ही किताबों में वो दिमाग भी लगा रहे हैं। बोर्ड रिजल्ट के बाद ऐसे कुछ विद्यार्थियों से हमने बातचीत की। राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी केशव कुमार ने परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शनसिविल लाइंस स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइंस गुरुग्राम के छात्र केशव कुमार ने वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 500 में से 423 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। केशव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय हैं और वे राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी भी हैं। केशव ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास के माध्यम से यह सफलता हासिल की। राज्य स्तरीय रोल बॉल खिलाड़ी कार्तिक वर्मा ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरवसिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र कार्तिक वर्मा ने वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कार्तिक पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और वे राज्य स्तरीय रोल बॉल खिलाड़ी हैं। कार्तिक ने बताया कि खेल और पढ़ाई दोनों को संतुलित रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत की बदौलत उन्होंने यह सफलता हासिल की।----------------मुझे कबड्डी खेलना बहुत पसंद है, इसलिए मैंने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मैं रोज अभ्यास करता हूं ताकि अपने खेल को बेहतर बना सकूं। मेरा 12वीं कक्षा का परिणाम आ चुका है, जिसमें मैंने 84.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। -केशव कुमारमुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। मैं अपने आसपास जहां भी क्रिकेट के मैच होते हैं, खासकर स्कूल लेवल पर, उनमें हिस्सा लेता हूं। मैं लगातार अभ्यास करता हूं ताकि अपने खेल को बेहतर बना सकूं। इसके साथ ही मैं अपनी पढ़ाई को भी उतनी ही अहमियत देता हूं। मैंने 12वीं में 71 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। -शिवममैं एथलेटिक्स की खिलाड़ी हूं। इस बार मैंने 12वीं कक्षा में 76 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मैं पढ़ाई और खेल दोनों को बराबर समय देती हूं। मुझे खेलकूद करना बहुत पसंद है, इसलिए मैं नियमित रूप से अभ्यास भी करती हूं और अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती हूं। -चंचल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: मैदान और इम्तिहान दोनों में मारी बाजी #WonBothTheFieldAndTheExam #SubahSamachar