Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्र की 16 सड़कों का भूमि पूजन के साथ कार्य शुरु
4.60 करोड़ आएगी लागत, सड़क के बनने से सोसाइटी में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा फायदा संवाद न्यूज एजेंसी बल्लभगढ़। सेक्टर-59 स्थित औद्योगिक क्षेत्र की 16 सड़कों का निर्माण एचएसआईडीसी विभाग की ओर से 4.60 करोड़ रुपये की लागत करवाया जाएगा। सोमवार को विधिवत रूप से नारियल फोड़कर और भूमि पूजन के साथ कार्य की शुरुआत की गई। इन सड़कों के बनने से औद्योगिक क्षेत्र के अलावा सोसायटी में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सड़कें उद्योगों के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विधायाक ने इस मौके पर कहा कि लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और श्रमिकों की ओर से सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से उद्योगों में आने-जाने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों और उद्यमियों को काफी सुविधा मिलेगी तथा माल ढुलाई भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और उद्योगों को भी गति मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि उद्योगों से जुड़े लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सड़कों के साथ में इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएगी। इस दौरान एचएसआईडीसी विभाग के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार,एसडीओ (मैनेजर) हरिकिशन सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 17:54 IST
Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्र की 16 सड़कों का भूमि पूजन के साथ कार्य शुरु #WorkStartedWithBhoomiPujanOf16RoadsOfIndustrialArea #SubahSamachar
