Yamuna Nagar News: रादौर में घरों के ऊपर से हाइटेंशन तार हटाने का कार्य शुरू

रादौर। भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने घरों के ऊपर से हाइटेंशन तारों को हटाकर केबल डालने का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। नेपाल राणा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शहरवासियों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए बिजली बोर्ड विभाग के सुधारीकरण कार्य के अंतर्गत घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाकर केबल डालने के कार्य का शुरू किया गया है। राणा ने बताया कि यह पहल शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।वरिष्ठ भाजपा नेता राणा ने सुबह की सैर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात कर विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर एक्सईएन पंकज देशवाल, दीपांशु, जेई सतपाल, चेयरमैन रजनीश मेहता, इंजीनियर सौरभ कुमार, जेई अनुज, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, सुदेश सैनी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: रादौर में घरों के ऊपर से हाइटेंशन तार हटाने का कार्य शुरू #WorkToRemoveHighTensionWiresFromHousesBeginsInRadaur #SubahSamachar