Noida News: सार्वजनिक परिवहन के अभाव में मीलों पैदल चलने को मजबूर श्रमिक
औद्योगिक क्षेत्रों तक आने-जाने के लिए नहीं है व्यवस्था, रात के समय सबसे ज्यादा परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टरों के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से श्रमिकों को परेशानी होती है। आवाजाही के लिए उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। उद्योगपति भी लंबे वक्त से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा की मांग कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक, सूरजपुर साइट-बी, साइट-सी, कासना औद्योगिक क्षेत्र समेत 12 से अधिक औद्योगिक सेक्टरों में कई उद्योग संचालित हैं। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें दादरी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क के रास्ते जाना पड़ता है। स्टेशन से ग्रेटर नोएडा तक जाने के लिए नियमित सार्वजनिक बस सेवा न होने से उन्हें ऑटो या दूसरा निजी साधन लेने पड़ते हैं। --------------------------------12 किलोमीटर का सफर कभी-कभी पैदल तय करना पड़ता हैसूरजपुर के साइट-सी क्षेत्र में काम करने वाले दादरी निवासी राजवीर ने बताया कि रोजाना ऑटो से करीब 12 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। रात को कई बार ऑटो नहीं मिलते, जिससे पैदल ही घर लौटना पड़ता है। वहीं, कासना निवासी जयवीर ने कहा कि औद्योगिक सेक्टरों के लिए सस्ते किराए पर सार्वजनिक बस सेवा शुरू की जानी चाहिए ताकि श्रमिकों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। उधर, इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि वे कई बार प्रशासन से इसकी मांग कर चुके हैं। बस सेवा के अभाव में छोटे उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आने-जाने में खर्च हो जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:34 IST
Noida News: सार्वजनिक परिवहन के अभाव में मीलों पैदल चलने को मजबूर श्रमिक #WorkersForcedToWalkMilesDueToLackOfPublicTransport #SubahSamachar
