चार लेबर कोड के विरोध में 1 मई को विरोध प्रदर्शन करेंगे मजदूर : सतबीर

रोहतक। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रदेश में मजदूर विरोधी चेहरे को उजागर किया जाएगा। न्यूनतम वेतन व 8 घंटे के कानूनी अधिकार को छीनने वाले चार लेबर कोड के विरोध में मजदूर प्रदर्शन करेंगे।सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में रविवार को सीटू ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में श्रमिक सम्मान समारोह करके वाह-वाही लूटने और अपने मजदूर विरोधी चेहरे को छुपाने का प्रयास भाजपा सरकार ने किया है। गुरुग्राम में न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन कर रहे दो दर्जन से ज्यादा औद्योगिक श्रमिकों को पिछले 13 दिनों से झूठे मुकदमों में इसी भाजपा सरकार ने जेल में डाला हुआ है। प्रदेश महासचिव जयभगवान ने कहा कि गंभीर अपराध के झूठे मुकदमों में जेल में डाले गए मजदूरों की रिहाई की मांग करने की बजाय मजदूरों को जेल में डालने वाले मुख्यमंत्री का सम्मान करके बीएमएस ने अपने मजदूर विरोधी होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह बोले कि सच्चाई यह है कि मजदूर-कर्मचारी आंदोलन के दबाव में बनी त्रिपक्षीय सलाहकार समिति की ओर से स्वीकृत 23,196 रुपये को घटाकर सरकार ने असल में मालिकों के मुनाफे सुनिश्चित करने की गारंटी की है। इस दौरान सीटू की ऑल इंडिया सेक्रेटरी एआर सिंधु, राज्य उपाध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 21:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चार लेबर कोड के विरोध में 1 मई को विरोध प्रदर्शन करेंगे मजदूर : सतबीर #WorkersWillProtestAgainstTheFourLaborCodesOnMay1:Satbir #SubahSamachar