World Bicycle Day 2026: साइकिल चलाओ, देश बचाओ! विश्व साइकिल दिवस पर नेताओं और युवाओं ने दिया बड़ा संदेश

World Bicycle Day 2026: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 3 जून 2026,मंगलवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों, रैलियों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए लोगों को साइकिल अपनाने का संदेश दिया गया। इस साल साइकिल दिवस की थीम एक हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाना है। इसी संदेश को देशभर में प्रेसित किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अपील केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी विश्व साइकिल दिवस पर देश के युवाओं से विशेष अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा , 'यह केवल एक व्यायाम या एक दिन की हॉबी नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवन शैली की पहचान है। साइकिल हमें फिट रखती है, शरीर को ऊर्जावान बनाती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती है।' मंत्री ने साइकिलिंग को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ माध्यम बताते हुए कहा कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से प्रदूषण कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और देश को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी और सकारात्मक समाधान है। मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया आंदोलन के तहत चलाए जा रहे संडे ऑन साइकिल अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों युवा इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और इसे जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस अभियान को मिल रहे स्नेह, समर्थन और ऊर्जा के लिए उनका हृदय से आभार है। मांडविया ने बताया कि आने वाले रविवार को पूरे देश में 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन विश्व साइकिल दिवस को समर्पित होगा। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे उत्साहपूर्वक इसमें भाग लें। युवाओं से फिट इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने और अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इससे जोड़ने की अपील की। मंत्री ने कहा, "इस खास दिन पर हम सभी संकल्प लें कि साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे और एक फिट, स्वस्थ तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।" Honourable Minister of Youth Affairs Sports, Dr. @mansukhmandviya, marks #WorldBicycleDay with a special appeal, urging India's youth to embrace cycling and become champions of a fitter, healthier and greener India. @Media_SAI @FitIndiaOff @MIB_India @airnewsalerts pic.twitter.com/7kOf6SjXF5 — Dept of Sports, Govt of India (@IndiaSports) June 3, 2026 जम्मू में मनाया गया साइकिल दिवस जम्मू-कश्मीर में भी विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीनगर में आयोजित साइक्लोथॉन के जरिए युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। 'नशे को ना और खेलों को हां' की अपील जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने विश्व साइकिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भी इस अवसर पर साइकिल चलाई। उन्होंने युवाओं से 'नशे को ना और खेलों को हां' की थीम को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार हर महीने उच्चस्तरीय खेल आयोजनों का आयोजन करेगी ताकि खेल अवसंरचना की कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि नई सरकार के सामने कई चुनौतियां और सीमित संसाधन हैं, लेकिन खेलों के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे। #WATCH | Srinagar: JK Sports Minister Satish Sharma says, "Congratulations to you on World Bicycle Day. I also went cycling today, so I would like to tell you all that we must adhere to the theme of 'Say No to Drugs and Yes to Sports' There will be more great events in the… https://t.co/Op4q3Vgg9v pic.twitter.com/0hjCSRidhp — ANI (@ANI) June 3, 2026 खेल परिषद की सचिव नुज़हत गुल का संदेश जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुज़हत गुल ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह साइक्लोथॉन लोगों को आलस्य छोड़कर फिटनेस अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से पूरे देश को यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश 'फिट इंडिया' अभियान के साथ मजबूती से खड़ा है। इस अवसर पर जम्मू साइक्लोथॉन का लोगो और शुभंकर (मास्कॉट) भी लॉन्च किया गया। साथ ही इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कश्मीर साइक्लोथॉन की भी शुरुआत कर दी गई है और जल्द ही उसके लिए भी पंजीकरण शुरू होंगे। #WATCH | Srinagar: Nuzhat Gul, Secretary of JK Sports Council, says, "This Cyclothon is an initiative to commemorate World Bicycle Day and stand against lethargy, and to give a very strong message from JK that we stand for fitness, for Fit India Today, we launched the logo… https://t.co/Op4q3Vgg9v pic.twitter.com/kjQ8rWW924 — ANI (@ANI) June 3, 2026 प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले गोल्फ प्रतियोगिता और मैराथन का आयोजन किया गया था तथा अब साइक्लोथॉन आयोजित किया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में साइक्लोथॉन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है। साथ ही ऐसे कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #WATCH | Srinagar: Nasir Aslam Wani, Advisor to the JK CM, says, "This is a very good initiative. We're trying to organise sports activities in Kashmir, like this. Before this, there was the golf event and the marathon. Now, we are doing the cyclothon. There will be the Jammu… https://t.co/Op4q3Vgg9v pic.twitter.com/JDTJOwRAAr — ANI (@ANI) June 3, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 08:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Bicycle Day 2026: साइकिल चलाओ, देश बचाओ! विश्व साइकिल दिवस पर नेताओं और युवाओं ने दिया बड़ा संदेश #Lifestyle #National #WorldBicycleDay2026 #CycleDay #SubahSamachar