World Updates: वेनेजुएला में आया भूकंप, 7.1 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता; सुनामी का अलर्ट जारी

वेनेजुएला के उत्तर-मध्य क्षेत्र में गुरुवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में देखा गया, जबकि पड़ोसी देश कोलंबिया में भी झटकेमहसूस किए गए।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र मोंटालबान के निकट और जमीन से 13 किलोमीटर की उथली गहराई पर था। कम गहराई के कारण सतह पर झटके काफी तेज महसूस किए गए। भूकंप के बाद कराकास में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतों के हिलने पर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ इमारतों की दीवारों में दरारें पड़ गईं और प्रवेश द्वारों पर लगे शीशे टूट गए।भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने प्यूर्टो रिको के लिए सुनामी का खतरा जारी किया। इसके साथ ही कईद्वीप समूहों के लिए भी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने वेनेजुएला के तट के पास स्थित अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर द्वीपों पर भी खतरनाक लहरों की आशंका जताई है।आपदा प्रबंधन और निगरानी एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र में भूकंप के बाद लगने वाले झटकोंकी संभावना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 02:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: वेनेजुएला में आया भूकंप, 7.1 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता; सुनामी का अलर्ट जारी #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #WorldNews #WorldUpdates #SubahSamachar