World Updates: भारतवंशी ने 80,740 करोड़ रुपये में खरीदी फुटबॉल टीम, अमेरिकी NFL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा
भारत में जन्मे अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला के नेतृत्व वाले समूह ने 80,740 करोड़ रुपये में फुटबाल टीम खरीदी है। सैन फ्रांसिस्को 49ईआरएस समूह अमेरिका की नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) की मौजूदा सुपर बाउल चैंपियन सिएटल सीहॉक्स टीम खरीद रहा है। इसके लिए समूह ने माइक्रोसॉप्ट के सह-संस्थापक पॉल जी. एलन के परिवार के साथ औपचारिक बिक्री समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर किए हैं। इस सौदे की शर्तों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन ईएसपीएन ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि बिक्री मूल्य 9.612 अरब डॉलर (80,740 करोड़ रुपये) था, जो किसी एनएफएल क्लब के लिए अब तक की सबसे बड़ी खरीद राशि है। आईआईटी दिल्ली के एल्युमिनी हैं विनोद खोसला: विनोद खोसला का जन्म भारत के पुणे में 1955 में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली। साल 1982 में उन्होंने अपने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दोस्तों के साथ मिलकर सन माइक्रोसिस्टम्स की शुरुआत की थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 02:45 IST
World Updates: भारतवंशी ने 80,740 करोड़ रुपये में खरीदी फुटबॉल टीम, अमेरिकी NFL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा #World #International #WorldUpdates #SubahSamachar
