World Updates: कांगो में इबोला संकट के बीच भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाएं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ानों पर रोक

अफ्रीकी देश कांगो में फैले इबोला वायरस संकट के बीच भारत ने बड़ी मानवीय पहल करते हुए आपातकालीन चिकित्सा सामग्री भेजी है। अफ्रीका सीडीसी ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार द्वारा भेजी गई दवाओं और मेडिकल उपकरणों की खेप युगांडा पहुंच चुकी है। इन सामग्रियों में जांच किट, इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, संक्रमण रोकने के उपकरण और मरीजों की देखभाल से जुड़ी जरूरी सामग्री शामिल है। इन्हें पूर्वी कांगो के प्रभावित इलाकों में भेजा जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही कांगो और युगांडा में फैल रहे इबोला संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर चुका है। अब तक 1,000 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 220 से अधिक मौतें सामने आ चुकी हैं। बुंडीबुग्यो स्ट्रेन वाले इस इबोला वायरस के लिए अभी तक कोई स्वीकृत वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है। भारत की इस मदद को अफ्रीका में स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: कांगो में इबोला संकट के बीच भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाएं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ानों पर रोक #World #National #Israel #Lebanon #Hezbollah #Middleeast #Warnews #Netanyahu #Militaryoperation #Globalconflict #SubahSamachar