World: ट्रंप बोले- कच्चा तेल सस्ता हुआ, पेट्रोल कंपनियां तुरंत घटाएं कीमत; सॉन्डरलिंग स्थायी श्रम मंत्री नामित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोलियम कंपनियों को तुरंत कीमतें कम करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है, लेकिन इसका लाभ ग्राहकों को नहीं मिल रहा। ट्रंप ने आरोप लगाया, तेल कंपनियां जरूरत से ज्यादा कीमत वसूल रही हैं। कीमतें नहीं घटाईं, तो कंपनियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, कच्चा तेल 68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। उन्होंने कंपनियों से पेट्रोल की कीमत 2.50 डॉलर प्रति गैलन कम करने की अपील की। ट्रंप ने कहा, ग्राहकों से जरूरत से ज्यादा पैसे वसूलना गैरकानूनी है। कीमत घटने का पूरा फायदा आम लोगों तक पहुंचना चाहिए, न कि केवल कंपनियों के मुनाफे में दिखाई देना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 03:22 IST
World: ट्रंप बोले- कच्चा तेल सस्ता हुआ, पेट्रोल कंपनियां तुरंत घटाएं कीमत; सॉन्डरलिंग स्थायी श्रम मंत्री नामित #World #International #WorldUpdates #WorldUpdatesOf1July #WorldNews #Us-iranConflict #DonaldTrump #CrudeOil #Bangladesh #SubahSamachar
