World: केन्या में विमान हादसे में सांसद समेत छह लोगों की मौत; मेक्सिको- परिवार को सौंपा गया 'एल मेंचो' का शव
केन्या के नंदी काउंटी में शनिवार को एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में केन्या की संसद के सदस्य जोहाना नगेनो भी शामिल थे। पुलिस प्रमुख सैमुअल मुकूसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाके में गिर गया और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जोहाना नगेनो 54 वर्ष के थे और वे अपने तीसरे कार्यकाल में सांसद थे। उन्हें 2022 में सत्तारूढ़ दल के टिकट पर फिर से चुना गया था। संसद के स्पीकर मोसेस वेटांगुला ने उन्हें एक समर्पित जनसेवक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नगेनो ने हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। केन्या की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 04:21 IST
World: केन्या में विमान हादसे में सांसद समेत छह लोगों की मौत; मेक्सिको- परिवार को सौंपा गया 'एल मेंचो' का शव #World #International #WorldUpdatesOf1March #WorldNews #Iran-us-israelWar #KenyaPlaneCrash #BoliviaPlaneCrash #Updates #SubahSamachar
