World Updates: पाकिस्तान में पुलिस गश्ती दल पर हमला, दो की मौत; सिंगापुर पहुंचे तीन भारतीय युद्धपोत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने पुलिस के गश्ती दल पर हमला किया है। यह घटना गुरुवार देर रात अफगान सीमा के पास मोहमंद जिले में हुई। अज्ञात हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक एडिशनल एसएचओ और एक हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन का ड्राइवर इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे शुरुआती इलाज के बाद पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भारी पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षा बल अब हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 02:12 IST
World Updates: पाकिस्तान में पुलिस गश्ती दल पर हमला, दो की मौत; सिंगापुर पहुंचे तीन भारतीय युद्धपोत #World #International #WorldUpdates #WorldNews #Us-iranCrisis #RussiaUkraineWar #Us #China #WorldNewsInHindi #SubahSamachar
