AMU: आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान ब्रेड में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, छात्रों में नाराजगी

एएमयू के आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान परोसी गई ब्रेड में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे छात्रों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि इफ्तार के दौरान छात्रों को वितरित की गई ब्रेड में कीड़ा दिखाई दिया। इसका वीडियो मौके पर मौजूद छात्रों ने बना लिया। बाद में छात्र नेता फैसल त्यागी और छात्र सोनपाल ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन की भोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। छात्रों का आरोप है कि हॉलों में भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब है। कई बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AMU: आरएम हॉल में इफ्तार के दौरान ब्रेड में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, छात्रों में नाराजगी #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #RmHallAmuAligarh #Iftar #WormInBread #AmuNews #AligarhMuslimUniversity #AligarhNews #ViralVideo #SubahSamachar