Bareilly News: वाह री बिजली... घंटों बाद आई और 15 मिनट में चल दी

बरेली। गर्मी के झटके से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। घंटों इंतजार के बाद बिजली आती भी है तो पसीना सूखने से पहले ही गुल हो जाती है। इज्जतनगर के गायत्रीनगर, कंजादासपुर, आलोकनगर आदि इलाकों में ट्रिपिंग का आलम यह है कि जैसे ही बिजली आती है, बमुश्किल 15 मिनट में ही चली जाती है। फिर डेढ़ घंटे तक गुल रहती है। इससे इलाके में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। विद्युत निगम की ओर से इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।गायत्रीनगर, कंजादासपुर, आलोकनगर में मंगलवार रात 12 बजे से ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। पूरी रात और फिर बुधवार को दिनभर ऐसी ही स्थिति बनी रही। इससे क्षेत्र की 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही। जगतपुर उपकेंद्र के जोगी नवादा में भी मंगलवार रात से ही ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने बुधवार को हेल्प डेस्क पर इसकी शिकायत की, लेकिन उसका समाधान नहीं हो सका। सुभाषनगर के प्रगति विहार व मढ़ीनाथ में भी ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता जूझते रहे। सिविल लाइंस उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी में बुधवार अपराह्न दो से चार बजे तक बिजली गुल रही। शाम को साढ़े छह बजे फिर बिजली गुल हुई तो देर रात तक नहीं आई। रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर बुधवार को उपभोक्ताओं ने तीन फेस कनेक्शन में दो फेस बंद होने की शिकायत की। कुतुबखाना व शाहदाना क्षेत्र में फेस गायब रहने से घरों के पंखे व कूलर तक बंद हो गए। बुधवार को दिन में सुभाषनगर व मिशन कपाउंड क्षेत्र में लो वोल्टेज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वर्जनआंधी की वजह से जो फॉल्ट हुए थे, उन्हें सोमवार की रात में ही ठीक कर लिया गया था। अब छोटी-मोटी शिकायतें आ रही हैं, जिसको ठीक किया जा रहा है। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: वाह री बिजली... घंटों बाद आई और 15 मिनट में चल दी #Wow #TheElectricityCameAfterHoursAndWentAwayIn15Minutes. #SubahSamachar