Xiaomi X Pro 2026: शाओमी भारत में लॉन्च करेगी 75 इंच स्क्रीन वाला QLED TV, जानें क्या होगा खास

Xiaomi भारत में अपनी X Pro QLED TV के नए मॉडल को 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जहां टीवी के प्रमुख फीचर्स पहले ही साझा कर दिए गए हैं। यह नया मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। 75 इंच स्क्रीन के साथ आएगा नया मॉडल यह टीवी पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुई X Pro QLED Smart TV सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा। पिछली सीरीज में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के मॉडल पेश किए गए थे, जबकि इस बार कंपनी पहली बार 75 इंच स्क्रीन वाला वेरिएंट ला रही है। साल 2025 में लॉन्च हुए X Pro QLED TV की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई थी। इन मॉडलों में 4K रेजलूशन डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Dolby Vision, HDR10+ और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। टीवी Xiaomi के Vivid Picture Engine 2 और DLG टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और बेहतर हो जाती है। दमदार साउंड और परफॉर्मेंस सीरीज के 65 इंच मॉडल में 34W स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Xiaomi Sound, Dolby Audio, DTS X और DTS Virtual X टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर A55 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माना जा रहा है कि आने वाले 75 इंच मॉडल में भी इसी तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। ग्लोबल मार्केट के लिए भी नई LED सीरीज भारत के अलावा Xiaomi ग्लोबल मार्केट में भी नई टीवी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Xiaomi TV S Mini LED 2026 नाम से 98 इंच तक के मॉडल पेश करेगी। इस सीरीज में 55, 65, 75, 85 और 98 इंच स्क्रीन साइज के विकल्प मिलेंगे। सभी मॉडल 4K UHD रेजलूशन के साथ आएंगे और Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। यूजर्स को Google Assistant, Google Cast और Apple AirPlay का भी सपोर्ट मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Xiaomi X Pro 2026: शाओमी भारत में लॉन्च करेगी 75 इंच स्क्रीन वाला QLED TV, जानें क्या होगा खास #Gadgets #National #Xiaomi #4kLedTv #TechNewsHindi #SubahSamachar