Yaksh App: अपराधियों को किसी भी कोने से खोज निकालेगा 'यक्ष', आसान होगी अपराधी की कुंडली-गैंग नेटवर्क मैपिंग

अपराध की दुनिया पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। 'यक्ष' नामक एक नया एआई-आधारित एप्लीकेशन लांच किया गया है, जो देश के किसी भी कोने से अपराधियों को ढूंढ़ निकालने में सक्षम है। एक फरवरी से इस प्रणाली के लिए जिले में पुलिस कर्मियों ने डेटा डिजिटाइजेशन का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। 'यक्ष' ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसकी एआई आधारित पहचान प्रणाली है। इसमें उन्नत फेशियल एवं वॉयस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यदि कोई अपराधी हुलिया बदलकर या फर्जी नाम से रह रहा है, तो पुलिस उसकी फोटो लेकर एप के जरिये उसका पूरा काला चिट्ठा तुरंत खोल सकती है। बीट पुलिसिंग होगी और भी स्मार्ट अब पुलिसकर्मियों को कागजी रजिस्टर लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। बीट सिपाही सीधे अपराधी के घर जाकर 'यक्ष' एप पर उसका भौतिक सत्यापन करेंगे। सिपाही द्वारा अपडेट की गई जानकारी सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के स्मार्ट डैशबोर्ड पर रिफ्लेक्ट होगी, जिससे निगरानी की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से लेकर बीट सिपाही तक की आईडी बनाई गई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yaksh App: अपराधियों को किसी भी कोने से खोज निकालेगा 'यक्ष', आसान होगी अपराधी की कुंडली-गैंग नेटवर्क मैपिंग #CityStates #Hathras #UttarPradesh #YakshAppUpPolice #CrimeApp #HathrasNews #AiApp #SubahSamachar