Haryana: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, धमकी भरा पर्चा चिपकाया, लिखा- 'अगली गोली तेरे दिमाग में'
यमुनानगर के रामपुरा कॉलोनी स्थित टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा भी चस्पा कर गए। शोरूम के गेट पर चस्पा किया धमकी भरा पर्चा रविवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो शीशों पर गोलियों के निशान, जमीन पर गोलियों के खोखे और मुख्य गेट के नीचे चिपका पर्चा देखकर हड़कंप मच गया। पर्चे में लिखा था, ये तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी को पहले कभी रंगदारी की मांग या धमकी नहीं मिली थी। कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। NIA की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल सिद्धू पर है 10 लाख का इनाम उल्लेखनीय है कि पर्चे पर जिस कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम लिखा है, वो एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि वारदात का उससे वास्तविक संबंध है या उसका नाम केवल दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 19:03 IST
Haryana: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, धमकी भरा पर्चा चिपकाया, लिखा- 'अगली गोली तेरे दिमाग में' #CityStates #YamunaNagar #YamunanagarTyreShowroomFiring #TerroristKulbirSidhu #SubahSamachar
