Haryana: साधु बनकर हाईवे पर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने रुकवाता था गाडियां

यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो साधु का भेष बनाकर हाईवे पर राहगीरों को निशाना बनाता था। आरोपी पानी मांगने के बहाने वाहन रुकवाता और लोगों को बातचीत में उलझाकर उनकी कीमती वस्तुएं छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। शहर की बैंक कॉलोनी से पकड़ा गया आरोपी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रमन चंदेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश कुमार, मक्खन, सुरेंद्र, गौरव और कुलदीप की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दड़वा की डेहा बस्ती निवासी अमीरचंद पुत्र तालाब नाथ के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोपी ने 14 जून को करेड़ा खुर्द हाईवे पर हुई स्नेचिंग की वारदात कबूल कर ली। हाईवे परडॉक्टर से की थी लूट इंस्पेक्टर रमन चंदेल ने बताया कि आरोपी साधु का भेष धारण कर सड़क किनारे खड़ा रहता था। उसने पंचकूला से देहरादून जा रहे एक डॉक्टर की कार को पानी मांगने के बहाने रुकवाया और बातचीत के दौरान उसकी सोने की चेन छीनकर हाईवे पार कर फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छीना-झपटी का मामला दर्ज किया था। पुलिस का मानना है कि आरोपी इसी तरह की अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकता है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 13:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: साधु बनकर हाईवे पर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने रुकवाता था गाडियां #Crime #YamunaNagar #YamunanagarPoliceArrestedSadhu #YamunanagarPoliceNews #YamunanagarCrimeNews #SubahSamachar