Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में योग शिविर शुरू
बहादुरगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ उपमंडल में योग प्रोटोकॉल के अनुसार विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम अभिनव सिवाच एवं आयुष विभाग की ओर से डीएओ डॉ. संगीता के निर्देशानुसार 13 जून तक डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल शिविर शुरू किया गया है। यह योग शिविर प्रतिदिन सुबह साढे छह बजे से साढ़़े सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एचएल सिटी, लाइनपार क्षेत्र में भी योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो 20 जून तक नियमित रूप से संचालित होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 19:27 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में योग शिविर शुरू #YogaCampBeginsAtDr.BhimraoAmbedkarStadium #SubahSamachar
