Rohtak News: झज्जर रोड पार्क में 21 तक चलेगा योग शिविर
रोहतक। झज्जर रोड स्थित पार्क में शनिवार को ओम राहुल योग पीठ ट्रस्ट की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साधकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और योगाचार्यों के निर्देशन में योग व प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाचार्य हरिओम कौशिक ने बताया कि शिविर में वृक्षासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम कराए गए। शिविर 21 जून तक प्रतिदिन सुबह पार्क में लगाया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समापन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 21:32 IST
Rohtak News: झज्जर रोड पार्क में 21 तक चलेगा योग शिविर #YogaCampToRunAtJhajjarRoadParkUntilThe21st. #SubahSamachar
