Sonipat News: योग भारत की प्राचीन व गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा
खरखौदा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल की गई। एसडीएम अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित रिहर्सल में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन व गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ता है। उन्होंने आमजन, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं व विद्यार्थियों से 21 जून को अनाज मंडी खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 17:50 IST
Sonipat News: योग भारत की प्राचीन व गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा #YogaIsAnImportantPartOfIndia'sAncientAndGloriousTradition. #SubahSamachar
