Pauri News: अलकनंदा और भागीरथी के तट पर किया योग
फ़ोटोदेवप्रयाग। टिहरी महोत्सव के दूसरे दिन संगम नगरी देवप्रयाग में भक्ति, स्वास्थ्य और साहस का अद्भुत संगम देखने के लिए मिला। महोत्सव के तहत अलकनंदा और भागीरथी के संगम तट पर सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां लोगों और तीर्थयात्रियों ने हिमालय की शुद्ध हवा के बीच प्राणायाम और सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया। युवाओं ने रॉक क्लाइंबिंग की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाददेवप्रयाग की नक्षत्र वेधशाला का किया भ्रमणदेवप्रयाग। टिहरी महोत्सव 2026 हिमालय O2 के अंतर्गत कई गतिविधियां हुईं। इस दौरान 20 प्रतिभागियों और आगंतुकों ने नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण किया। उन्होंने सदियों पुराने खगोलीय यंत्रों और दुर्लभ अभिलेखों को देखा। वेधशाला के प्रबंधक डॉ. प्रभाकर जोशी ने बताया कि यह केंद्र प्राचीन काल से ही काल-गणना और खगोलीय घटनाओं के सटीक आकलन का मुख्य आधार रहा है। उन्होंने यहां रखी गई बहुमूल्य पांडुलिपियों, प्राचीन चंद्र घटी, सूर्य घटी और जल घटी सहित तमाम ऐतिहासिक उपकरणों के कार्य को देखा। प्रतिभागियों ने सूर्य घटी से समय की सटीक गणना के प्राचीन भारतीय विज्ञान को गहराई से समझा। डॉ. जोशी ने बताया कि यहां उपलब्ध पांडुलिपियां ज्योतिष, गणित और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में हमारे पूर्वजों की महानता का जीवंत प्रमाण हैं। इस मौके पर द हिडेन हिमालय संस्था के अनुदेशक धीरज महर, दीपक, योगा टीचर साक्षी सेमवाल, नरेश नेगी, अंकित, दीपक सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 19:20 IST
Pauri News: अलकनंदा और भागीरथी के तट पर किया योग #YogaWasPerformedOnTheBanksOfAlaknandaAndBhagirathi. #SubahSamachar
