Chamoli News: क्विज प्रतियोगिता में योगेश व पोस्टर में योगिता की टीम रही अव्वल

बीटेक कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवसछात्रों को नवाचार, शोध और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरितगोपेश्वर। राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि भारत के प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन ने 1926 में रमन इफेक्ट की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने एआई और उन्नत तकनीक के युग में छात्रों को नवाचार और शोध के लिए प्रेरित किया। क्विज प्रतियोगिता में योगेश बिष्ट, कल्पेश बिष्ट, कैलाश सिंह और सपना की टीम प्रथम तथा सचिन सिंह, सचिन रावत, ओमप्रकाश गोस्वामी और यश रावत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में योगिता पांडे, तृप्ति डंगवाल, निखिल कुंवर व रुक्कमणी कांडपाल की टीम प्रथम, आयशा नूर द्वितीय तथा उदित रावल, विवेक भारद्वाज, वैभव अधिकारी और शिवम की टीम तृतीय रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव संदीप कंडवाल, डॉ. बीना खाती, डॉ. अजायब सिंह, डॉ. डिंपल बोहरा, डॉ. राकी खजूरिया सहित अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: क्विज प्रतियोगिता में योगेश व पोस्टर में योगिता की टीम रही अव्वल #Yogesh'sTeamWonTheQuizCompetition #AndYogita'sTeamWonThePosterCompetition #SubahSamachar