Gurugram News: पटौदी के गदाईपुर गांव में युवक के साथ मारपीट
पटौदी। गांव गदाईपुर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी चेतराम ने पटौदी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जानकारी के अनुसार, चेतराम 12 अप्रैल को कंपनी से ड्यूटी खत्म कर शाम के समय गदाईपुर स्टैंड पर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप नामक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट कर दी और इस दौरान चेतराम के कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान चेतराम की पत्नी कृष्णा को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल चेतराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पटौदी थाना पुलिस में दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:57 IST
Gurugram News: पटौदी के गदाईपुर गांव में युवक के साथ मारपीट #YoungManAssaultedInGadaipurVillage #Pataudi #SubahSamachar
