विशाल हत्याकांड: 'तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया, लाश उठाकर ले जाओ', कातिलों ने बाप को फोन पर कहा; फिर मार डाला
सोनीपत जनपद के गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे मेरठ के खरखौदा थाना इलाके के गांव खंदावली निवासी विशाल (26) की प्रेम-प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और वारदात के बाद कॉल कर कहा- तुम्हारे लड़के को खत्म कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोनीपत के थाने राई में गांव खंदावली निवासी शिव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि कि बेटा विशाल राई क्षेत्र स्थित बेसन कंपनी में कार्यरत था। वह गांव जठेड़ी में किराए पर रहता था। उसके पड़ोस में ओमवीर भी परिवार के साथ किराए पर रहता है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 05:02 IST
विशाल हत्याकांड: 'तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया, लाश उठाकर ले जाओ', कातिलों ने बाप को फोन पर कहा; फिर मार डाला #CityStates #Meerut #Sonipat #Haryana #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar
