Sonipat News: रिश्ता टूटने के सदमे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा
सोनीपत। एनएच-44 के पास प्याऊ मनियार में ड्रेन 8 के पास रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक युवक करीब 22.1 मीटर (72 फीट) ऊंचे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस, प्रशासन, बिजली विभाग और एनडीआरएफ की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटनाक्रम के दौरान हाई-वे पर जाम की स्थिति बनी तो ट्रैफिक थाना प्रभारी व उनकी टीम ने मोर्चा संभालकर स्थिति को सामान्य किया। रविवार दोपहर को दो बजे एक युवक प्याऊ मनियारी स्थित बिजली निगम के टावर पर चढ़ गया। जिसकी सूचना लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को दी। सूचना पर कुंडली थाना व मुरथल ट्रैफिक थाना पुलिस, बिजली निगम के अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए 220 केवी की हाईटेंशन लाइन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई। बाद में एनडीआरएफ को बुलाया गया और संयुक्त प्रयासों से युवक को देर शाम 6 बजकर 53 मिनट पर सुरक्षित नीचे उतारा गया। रिश्ता टूटने से आहत था युवकयुवक सरोज ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर के गांव भोगनीपुर का रहने वाला है और हाल में कुंडली की पेपर मिल कॉलोनी में किराए पर रहता है। युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनका विवाह तय हुआ था लेकिन लड़की पक्ष के रिश्ता तोड़ देने के बाद वह मानसिक रूप से आहत था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।मल्टी-सर्किट ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता रवि के अनुसार यह मल्टी-सर्किट ट्रांसमिशन टावर है जिससे कुंडली औद्योगिक क्षेत्र को बिजली आपूर्ति होती है। युवक के टावर पर चढ़ने का पता लगते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। साथ ही एनडीआरएफ को सूचना देकर बुलाया गया। रेस्क्यू अभियान पूरा होने पर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। टावर के नीचे युवक की चप्पल, शराब की खाली बोतल, एक गिलास और नमकीन का पैकेट भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने टावर पर चढ़ने से पहले शराब पी थी हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराने के बाद ही इसे बारे में कुछ बताया जा सकता है।लोगों के वीडियो बनाने से बनी जाम की स्थितिघटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और कई लोग वीडियो बनाने लगे जिससे एनएच-44 पर करीब डेढ़ किलोमीटर तब वाहन फंस गए। मामले का पता लगते ही मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी बलवान सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत लोगों को वहां से हटाकर यातायात को सामान्य कराया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।सवा साल पहले भी एक अन्य युवक टावर पर चढ़ा थाप्याऊ मनियारी के पास टावर पर 25 फरवरी, 2025 को एक युवक चढ़ गया था। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव लधौली हाल प्याऊ मनियारी निवासी मनीष था। वह भी साढ़े चार घंटे में नीचे उतरा था। वह मानसिक रूप से परेशान बताया गया था। टावर पर चढ़ा युवक पांच घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने रिश्ता टूटने से आहत होकर टावर पर चढ़ने की बात कही है। - रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत फोटो :: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में टावर पर बैठा युवक। संवाद फोटो :: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में टावर पर बैठा युवक। संवाद फोटो :: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में टावर पर बैठा युवक। संवाद फोटो :: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में टावर पर बैठा युवक। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 20:55 IST
Sonipat News: रिश्ता टूटने के सदमे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा #YoungManClimbsHigh-tensionTowerInShockOverABrokenRelationship;BroughtDownSafelyAfterAFive-hourOrdeal. #SubahSamachar
