Bareilly News: प्रेमिका को दिलाया मोबाइल फोन तो घर में घुसकर पीटा, युवक ने जहर खाकर दी जान
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में प्रेमिका के परिजनों ने फोन दिलाने पर प्रेमी की उसके घर में घुसकर पिटाई कर दी। अवसाद में आए प्रेमी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहनपुर रामनगर निवासी गंगादेव शर्मा ने बताया कि वह कारपेंटर हैं। उनका 21 साल का बेटा आदित्य शर्मा भी साथ में यही काम करता था। पहले वह परिवार सहित जगतपुर में किराये पर रहते थे। वहां रहने वाली एक युवती से उनके बेटे आदित्य की बचपन से दोस्ती थी। 23 जून को आदित्य उसी युवती के साथ नया मोबाइल फोन खरीदने बटलर प्लाजा मार्केट गया था। मोबाइल फोन खरीदकर आदित्य उस युवती के साथ अपनी नानी के घर चला गया। युवक के घर जाधमके थे आरोपी इस वजह से दोनों को आने में देरी हो गई तो युवती के पिता प्रमोद भारद्वाज, भाई अंकुर भारद्वाज, चचेरा भाई आदित्य भारद्वाज और मां बीना उनके घर आ धमके। वे अपनी बेटी के बारे में पूछने लगे। तब उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की और उसे नानी के घर से तुरंत आने के लिए कहा। उनका बेटा थोड़ी देर में उस युवती के साथ आ गया। उन्होंने उस युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 07:10 IST
Bareilly News: प्रेमिका को दिलाया मोबाइल फोन तो घर में घुसकर पीटा, युवक ने जहर खाकर दी जान #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #ManCommitsSuicide #Love #Crime #Police #SubahSamachar
