ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर: साथी ने इसलिए की थी दोनों मालियों की हत्या; 'कातिल' ने कत्ल से पहले किया था ये काम

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो माली की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अभिषेक कुमार (24), निवासी जयभीमनगर गढ़ रोड, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने रंजिश और तानों से परेशान होकर हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शीशपाल और इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र की फावड़े से हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाईं गईं थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 08:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर: साथी ने इसलिए की थी दोनों मालियों की हत्या; 'कातिल' ने कत्ल से पहले किया था ये काम #CityStates #Noida #UttarPradesh #GreaterNoidaMurder #SubahSamachar