Noida News: दो बाइकों की टक्कर में युवक का पैर कटा

दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जारचा रोड पर मनीराम कॉलोनी के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक का पैर कट गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया। उसके खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जारचा रोड निवासी साबू 23 अप्रैल की सुबह पुत्र सानू के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साबू का पैर कट गया। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी बाइक सवार भूपेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दो बाइकों की टक्कर में युवक का पैर कटा #YoungMan'sLegAmputatedInACollisionBetweenTwoBikes. #SubahSamachar