Kurukshetra News: पिहोवा चर्च जाने निकली युवती लापता
इस्माईलाबाद। गांव मलिकपुर से पिहोवा स्थित चर्च जाने के लिए घर से निकली 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव मलिकपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 19 जुलाई को पिहोवा स्थित चर्च जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह चर्च नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और युवती का जल्द पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 22, 2026, 04:17 IST
Kurukshetra News: पिहोवा चर्च जाने निकली युवती लापता #YoungWomanGoesMissingAfterSettingOutForPehowaChurch #SubahSamachar
