Basti News: युवती से छेड़खानी, बचाव करने पहुंचे भाइयों पर हमला

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरहरिया जोड़ा मंदिर के पास युवती से छेड़खानी और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो भाइयों पर चाकू से हमले का आरोप है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 17 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, युवती शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मोहित, रोहित और अंचल ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर उसके भाई बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 03:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: युवती से छेड़खानी, बचाव करने पहुंचे भाइयों पर हमला #BastiNews #SubahSamachar