'आत्महत्या कर लूंगा': शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, युवती पूछती तो कहता- पत्नी को दूंगा तलाक
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पंकज गुप्ता से उसकी पहचान 2018 में हुई थी, जब वह नाबालिग थी। आरोपी ने प्यार का इजहार करते हुए शादी का झूठा आश्वासन दिया। 20 जून 2018 को उसने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में आरोपी ने दूसरी युवती से विवाह कर लिया। इसके बावजूद वह पीड़िता पर दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी आत्महत्या करने या झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था। पीड़िता पढ़ाई के लिए रायगढ़ और अंबिकापुर गई, पर आरोपी ने वहां भी उसका पीछा किया। आरोपी ने उसे अपनी पत्नी के छोड़कर जाने और उससे विवाह करने का झूठा आश्वासन दिया। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने कई सालतक उसका शोषण किया। बाद में शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 64(2)(उ) भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पीड़िता को लगातार धमकियां दीं। वह उसे आत्महत्या करने या झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर डराता था। पीड़िता के शहर बदलने के बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा। वह उसके किराये के मकान तक पहुंच जाता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 14:29 IST
'आत्महत्या कर लूंगा': शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, युवती पूछती तो कहता- पत्नी को दूंगा तलाक #CityStates #Crime #Raigarh #RaigarhNews #Chhattisgarh #CgNewsToday #SubahSamachar
