आपकी कार कितनी सुरक्षित?: इंटरनेट-फोन एप्स से लीक हो सकता है पर्सनल डाटा, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आपकी कार लॉक है, चाबी आपके पास है और आप निश्चिंत हैं कि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित है, लेकिन इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों के मामले में यह भरोसा गलत साबित हो सकता है। कार के मोबाइल एप, ऑनलाइन सेवाओं और क्लाउड सिस्टम में मौजूद सुरक्षा खामियां आपके घर का पता, यात्रा के रास्ते और रोजमर्रा की गतिविधियों का ब्योरा उजागर कर सकती हैं। एक नए अध्ययन में इस गंभीर खतरे की ओर ध्यान दिलाया है। यह अध्ययन सॉफ्टवेयर क्वालिटी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। क्या हुआ अध्ययन और क्या सच्चाई आई सामने स्वीडन के गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय और चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े शोधकर्ताओं ने पाया कि कारों की साइबर सुरक्षा अब केवल उनके भीतर लगे कंप्यूटरों तक सीमित नहीं है। उनसे जुड़ी बाहरी डिजिटल सेवाएं भी हमले का रास्ता बन सकती हैं। शोधकर्ताओं ने वर्ष 2022 से सितंबर 2024 के बीच दर्ज 413 सुरक्षा खामियों का विश्लेषण किया और इसकी तुलना वर्ष 2010 से 2019 के अध्ययन से की। पुराने अध्ययन में बाहरी एप और ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी खामियां कुल मामलों का करीब सातवां हिस्सा थीं। नए अध्ययन में यह हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत हो गई। यानी इनकी हिस्सेदारी करीब तीन गुना बढ़ी और यह कार के भीतर की कंप्यूटर प्रणालियों में मिली खामियों के लगभग बराबर पहुंच गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 05:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आपकी कार कितनी सुरक्षित?: इंटरनेट-फोन एप्स से लीक हो सकता है पर्सनल डाटा, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा #TechDiary #Automobiles #National #CarData #NewStudy #AutoNews #SubahSamachar