Yamuna Nagar News: ट्यूबवेलों से चोरी करने का आरोपी युवक पकड़ा
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने खेतों में लगी ट्यूबवेल की मोटरों को चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए फतेहपुर नहर पुल के पास घूम रहा है। इस सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। पूछताछ में जिसकी पहचान डेहा बस्ती दड़वा निवासी हर्ष के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने 29 जनवरी को गांव फतेहपुर से किसानों के खेतों में से ट्यूबवेलों की मोटर व स्टेबलाइजर चोरी करने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से सामान भी बरामद किया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 03:24 IST
Yamuna Nagar News: ट्यूबवेलों से चोरी करने का आरोपी युवक पकड़ा #YouthAccusedOfStealingFromTubeWellsArrested #SubahSamachar
