Haridwar News: दोनाली बंदूक से फायर कर बनाई वीडियो, युवक गिरफ्तार
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में दोनाली बंदूक से हवाई फायरिंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सामने आया कि युवक ने अपने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक दोनाली बंदूक से फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच रात में कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगई ने टीम के साथ औरंगाबाद से हजाराग्रांट के पास से आरोपी मंजीत सिंह निवासी टीरा टोंगिया थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध दोनाली बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके पर वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 17:10 IST
Haridwar News: दोनाली बंदूक से फायर कर बनाई वीडियो, युवक गिरफ्तार #YouthArrestedForShootingDouble-barreledGunAndMakingVideo #SubahSamachar
